{"_id":"5f85f0dd8ebc3e27873356ca","slug":"under-the-fit-india-movement-health-of-1254-people-investigated-rampur-news-mbd36594177","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 1254 लोगों की सेहत की जांच हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 1254 लोगों की सेहत की जांच हुई
विज्ञापन
रामपुर में फिट इंडिया मूवमेंट के तहत फिट हेल्थ वर्कर कैंपेन में जांच कराने को जमा लोग।संवाद न्यू?
- फोटो : RAMPUR
रामपुर। कोरोना संक्रमण काल में अन्य लोगों की सेहत और स्वच्छता का ध्यान रखने वाले स्वास्थ्य और सफाई कर्मियों की सेहत के जांच की जा रही है। इसके लिए सरकार ने फिट इंडिया मूवमेंट अभियान चलाया गया। इसमें स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, जिसमें जिले में अब तक 1254 कर्मियों की जांच की जा चुकी है।
जिले में दो अक्तूबर से शुरू हुआ अभियान 23 अक्तूबर तक चलेगा। इस दौरान सभी सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल में सभी स्वास्थ्यकर्मियों चिकित्सकों स्टॉफ नर्स एएनएम आशा संगिनी एवं नगर पालिका पंचायत राज के सफाई कर्मियों के रक्तचाप शुगर मानसिक स्वास्थ्य सर्वाइकल कैंसर, मुंह का कैंसर, स्तन कैंसर, मोटापा आदि की जांच की जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सुबोध कुमार शर्मा ने बताया कि गैर संचारी रोग जो कि अनियमित जीवनशैली के कारण उत्पन्न होते हैं, उनकी समय रहते जांच होना जरूरी है। स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वालों का स्वस्थ रहना प्राथमिकता है। इसलिए स्वास्थ्य कर्मियों के लिये फिट इंडिया मूवमेंट में फिट हेल्थ वर्कर कैंपेन चलाया जा रहा।
एसीएमओ डॉ. राजेश कुमार गंगवार ने बताया कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर गैर संचारी रोग का समुदाय स्तर पर पता लगाना और टेली मेडिसिन के जरिये स्वास्थ्य सलाह प्रदान कराना एवं चिकित्सा प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं में अभी तक 1254 लोगों की जांच हो चुकी है। 58 स्वास्थ्यकर्मियों में गैर संचारी रोग पाया गया है। इनमें उच्चरक्तचाप एवं शुगर के रोगी अधिक है।
विज्ञापन
जिला सामुदायिक कार्यक्रम प्रबंधक (डीसीपीएम) प्रभात कुमार ने बताया कि आयुष्यमान भारत योजना के तहत सब सेंटर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया जनपद में कुल 39 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर तथा 39 सब सेंटर है। सब सेंटर स्तर पर 39, स्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर 19 इसमें एक अर्बन पीएचसी शामिल है। 39 सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं 10 स्टॉफ नर्स और 20 चिकित्साधिकारी फिट हेल्थ वर्कर कैंपेन में कार्य कर रहे हैं।