फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Uncontrolled tractor rammed into shops

Rampur News: अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकानों में घुसा

Thu, 28 May 2026 12:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 28 May 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor rammed into shops
शाहबाद। क्षेत्र के मधुकर गांव में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा बच गया। तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर पहले एक ई-रिक्शा से टकराया और फिर शिव मंदिर से सटी दुकानों में जा घुसा। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ई-रिक्शा और दुकानों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब 4:30 बजे मधुकर निवासी एक व्यक्ति का ट्रैक्टर कथित रूप से एक नाबालिग युवक चला रहा था। बस स्टैंड के सामने अचानक ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही ई-रिक्शा चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे बड़ा हादसा बच गया। इसके बाद ट्रैक्टर शिव मंदिर से सटी दुकानों में जा घुसा, जिससे दुकानों को भी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गनीमत रही कि हादसे के समय दुकानों में कोई मौजूद नहीं था, अन्यथा गंभीर दुर्घटना हो सकती थी। सूचना मिलने पर ढकिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। कोतवाल प्रदीप कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed