{"_id":"687e8d72d4a87575180971f4","slug":"uncle-convicted-of-raping-a-two-year-old-girl-gets-20-years-imprisonment-rampur-news-c-282-1-pbt1003-149947-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी मामा को 20 साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दो साल की बच्ची से दुष्कर्म के दोषी मामा को 20 साल की कैद
Tue, 22 Jul 2025 12:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 22 Jul 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
राम़पुर। चार माह पहले मिलक क्षेत्र की दो साल की बालिका को घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने के मामले में कोर्ट ने रिश्ते के मामा को दोषी करार देते हुए 20 साल कैद की सजा सुनाई है। साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।
यह मामला मिलक कोतवाली क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के एक ग्रामीण ने 13 मार्च 25 को थाने में तहरीर दी थी, जिसमें मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र निवासी रिश्ते के साले पर दो साल की बेटी के साथ घुमाने के बहाने जंगल में ले जाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की तफ्तीश की। तफ्तीश के बाद पुलिस ने मामले की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई करते हुए मुकदमे का फैसला सुनाया।
सुनवाई के दौरान अभियोजन की ओर से पीड़िता बालिका के पिता समेत कई गवाहों को पेश कर आरोपी को कड़ी सजा देने की मांग की, जबकि बचाव पक्ष की ओर से आरोपी को निर्दोष बताया गया। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद पॉक्सो कोर्ट ने रिश्ते के मामा को बच्ची से दुष्कर्म का आरोपी मानते हुए 20 साल की कैद व एक लाख रुपये का जुर्माना अदा करने की सजा सुनाई है। संवाद