फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ukrainian diplomat visits Khasbagh Palace and Gandhi Samadhi

Rampur News: यूक्रेन के राजनयिक ने खासबाग पैलेस और गांधी समाधि देखी

Sat, 11 May 2024 12:14 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sat, 11 May 2024 12:14 PM IST
विज्ञापन
Ukrainian diplomat visits Khasbagh Palace and Gandhi Samadhi
रामपुर। भारत में यूक्रेन के राजनयिक विटाली मोरोज शुक्रवार को रामपुर पहुंचे। राजनयिक के साथ उनकी मां और बहन भी आई हैं। तीनों ने गांधी समाधि, खासबाग पैलेस और इमामबाड़ा देखा। राजनयिक शहर की खूबसूरती और भव्य धरोहरों से प्रभावित हुए।
विज्ञापन

नूरमहल पहुंचे पर पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने यूक्रेन के राजनयिक विटाली मोरोज और उनके परिजनों का स्वागत किया। इसके बाद राजनयिक ने खासबाग पैलेस, इमामबाड़ा व गांधी समाधि देखी। उन्होंने कहा कि इन धरोहरों को विश्व पर्यटन मैप पर लाने की आवश्यकता है। राजनयिक ने कहा कि रामपुर आकर बहुत खुशी महसूस हुई। उन्होंने कहा कि भारत और यूक्रेन अच्छे दोस्त हैं। इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटेक) रुहेलखंड चैप्टर के सह संयोजक काशिफ खां ने बताया कि राजनयिक शनिवार को शहर के एक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होंगे, जबकि रजा लाइब्रेरी का भी दौरा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed