फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   ucrane problem

इक्कीस घंटे तक सफर तय करने के बाद लवीव पहुंची शजा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 12:14 AM IST
विज्ञापन
ucrane problem
रामपुर। यूक्रेन के खारकीव में फंसी रामपुर की शजा उस्मान ट्रेन से 21 घंटे का सफर तय करने के बाद आखिरकार लवीव तक पहुंच ही गई। लवीव से उन्होंने यूक्रेन-पोलैंड बॉर्डर जाने के लिए टैक्सी पकड़ ली है। संभवतया रात या सुबह तक वह बॉर्डर तक पहुंच जाएं। जबकि, आशीष बस से करीब 18.30 घंटे का सफर करने के बाद हंगरी पहुंच गए हैं। वहीं, तमाम छात्र-छात्राएं हंगरी, रोमानिया और पोलैंड में फंसे हैं। जिनमें से अधिकांश के रात में भारत के लिए निकलने की संभावना है।
विज्ञापन

अठभैयान घेर सैफुद्दीन निवासी शजा उस्मान नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी खारकीव से एमबीबीएस कर रही हैं। यह उनका तीसरा साल है। उनकी मां समीना नादिर ने बताया कि बुधवार को उनकी बेटी से बात हुई थी तो शजा ने बताया कि उन्हें मंगलवार शाम को चार बजे खारकीव से ट्रेन मिली थी। जिसके बाद लगातार सफर कर 21 घंटे बाद बुधवार को दोपहर एक बजे यूक्रेन के ही लवीव शहर पहुंच गईं। जैसे तैसे शाम करीब चार बजे उन्हें यूक्रेन-पोलैंड के बॉर्डर तक पहुंचाने के लिए टैक्सी मिली। उन्होंने बताया कि उनका सफर बहुत थकानभरा रहा है। ट्रेन में इतनी अधिक भीड़ थी कि टॉयलेट तक में लोग थे। उन्होंने बताया कि रात या सुबह तक वो यूक्रेन-पोलैंड बॉर्डर तक पहुंच जाएंगी। जबकि, सांई विहार के आशीष कुमार यूक्रेन की उजहोरोद के एक मेडिकल कालेज से एमबीबीएस कर रहे हैं। इस बार उनका तीसरा साल है। वह पहले तो हालात ठीक होने का इंतजार करते रहे, लेकिन इसके बाद एक प्राइवेट बस के जरिए हंगरी बॉर्डर के लिए निकल गए। लगातार 18.30 घंटे तक सफर करने के बाद बॉर्डर पहुंचे, जहां से उन्हें हंगरी में प्रवेश मिला। जिला अस्पताल कालोनी निवासी सौरभ कुमार भी सुबह पौने दस बजे पोलैंड पहुंचे हैं। वह यूक्रेन के उजहोरोद स्थित मेडिकल कालेज से एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed