फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two youths were abducted, beaten with rods, then thrown into a pit and filmed.

Rampur News: दो युवकों को उठाया, रॉड से पीटा, फिर गड्ढे में फेंककर बनाया वीडियो

Sun, 20 Sep 2026 01:49 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Sun, 20 Sep 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two youths were abducted, beaten with rods, then thrown into a pit and filmed.
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में दो युवकों को जबरन उठाकर ले जाने और रॉड से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने मारपीट के बाद दोनों को गहरे गड्ढे में फेंक दिया और घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

न्यू कृष्णा विहार, ज्वाला नगर निवासी अजय कुमार सिंह का बेटा आरूष कुमार अपने दोस्त उज्जवल के साथ परशुराम चौक के पास था। आरोप है कि इसी दौरान मलय अपने तीन साथियों के साथ बाइक से पहुंचा और दोनों को जबरन रोशन बाग इंडस्ट्रियल एरिया ले जाकर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। आरूष के सिर पर रॉड से वार किया गया तो उसने हाथ आगे कर बचाव किया। इससे सिर तो बच गया लेकिन उसका हाथ टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी चोटें आईं। उज्जवल को भी आरोपियों ने बेरहमी से पीटा। आरोप है कि मारपीट के बाद दोनों युवकों को एक गहरे गड्ढे में फेंक दिया गया। इस दौरान आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया। आरोपियों ने रंगदारी मांगी और पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। घटना के बाद आरूष ने सिविल लाइंस थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ सिटी अभिषेक श्रीवास्तव के अनुसार पुलिस ने मलय और उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की पहचान और घटना में इस्तेमाल किए गए वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों की पड़ताल कर रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed