{"_id":"69d5587bda235d16c20acf5a","slug":"two-youths-caught-entering-crpf-camp-without-permission-security-agencies-alert-rampur-news-c-282-1-rmp1027-168152-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सीआरपीएफ कैंप में बिना अनुमति घुसे दो युवक पकड़े, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सीआरपीएफ कैंप में बिना अनुमति घुसे दो युवक पकड़े, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
Wed, 08 Apr 2026 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 08 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर में बिना अनुमति प्रवेश करने का मामला सामने आने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। कैंप के मुख्य गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों से पूछताछ के बाद चालान कर दिया। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।
सीआरपीएफ में तैनात उप कमांडेंट सौरव राजपूत की तहरीर के अनुसार, दोनों युवक बाइक से कैंप परिसर में प्रवेश कर गए थे। ड्यूटी पर तैनात गार्ड ने उन्हें संदिग्ध रूप से घूमते देखा और रोककर पूछताछ की। शुरुआत में दोनों संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और गुमराह करने का प्रयास किया। सख्ती से पूछताछ करने पर एक ने अपना नाम नईम निवासी ग्राम पटवाई और दूसरे ने भूरा निवासी ग्राम घोसीपुरा बताया।
घटना को गंभीर मानते हुए सीआरपीएफ प्रशासन ने सिविल लाइंस थाना पुलिस को तहरीर दी। इसके आधार पर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद कैंप की सुरक्षा और सख्त कर दी गई है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर ओमकार सिंह ने बताया कि पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।