{"_id":"68f1570ef71d01bfc701d774","slug":"two-women-stole-jewellery-worth-rs-1-lakh-from-a-jewellery-shop-rampur-news-c-282-1-smbd1029-155992-2025-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: दो महिलाओं ने ज्वैलर्स की दुकान से उड़ाए एक लाख रुपये के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: दो महिलाओं ने ज्वैलर्स की दुकान से उड़ाए एक लाख रुपये के जेवर
Fri, 17 Oct 2025 02:05 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
स्वार (रामपुर)। मैन मार्केट में बृहस्पतिवार दोपहर दो नकाबपोश महिलाओं ने एक सराफ की दुकान से करीब एक लाख के सोने के जेवर चोरी कर लिए और गायब हो गईं। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को घटना की जानकारी नहीं दी गई है।
नगर निवासी मुकेश कुमार की मैन मार्केट में श्री बांके बिहारी ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को दोपहर करीब 1:45 बजे दो नकाबपोश महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में आईं और खरीदारी के लिए सोने के जेवर दिखाने के लिए कहा।
इस दौरान उन्होंने कानों में पहने वाली दो दुरियां, एक जोड़ बाली, एक टॉप्स और एक अंगूठी सहित करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने के आभूषण देखे।
इस बीच वह किसी काम में लग गए, जिससे उनका ध्यान महिलाओं से हट गया और इसका लाभ उठाते हुए नकाबपोश महिलाएं सोने के जेवर लेकर गायब हो गईं। जब उनका ध्यान काउंटर की ओर गया तो सारे जेवर गायब थे। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर नहीं दी है।