{"_id":"6aee347591e90ffae5016574","slug":"two-women-clashed-with-a-team-that-arrived-to-detect-electricity-theft-one-of-them-climbed-an-electric-pole-rampur-news-c-282-1-rmp1004-184240-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम से भिड़ीं दो महिलाएं, एक पोल पर चढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: बिजली चोरी पकड़ने पहुंची टीम से भिड़ीं दो महिलाएं, एक पोल पर चढ़ी
Sat, 07 Nov 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। बिजली चोरी पकड़ने पहुंची बिजली निगम की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। आसरा कॉलोनी में कटिया डालकर बिजली चोरी पकड़े जाने पर दो महिलाएं कर्मचारियों से भिड़ गईं। आरोप है कि एक महिला बिजली के पोल पर चढ़ गई और अवैध कनेक्शन काट रहे लाइनमैन को नीचे गिराने का प्रयास किया।
दूसरी महिला ने भी गाली-गलौज करते हुए कर्मचारियों को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोल पर चढ़ी महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। जेई की तहरीर पर दोनों महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विद्युत नगरीय वितरण खंड वाणिज्य के जेई अभिषेक सिंह चार नवंबर को टीम के साथ आसरा कॉलोनी के बगुले वाला तालाब क्षेत्र में चेकिंग करने पहुंचे थे। एक मकान में न तो बिजली का वैध कनेक्शन मिला और न ही मीटर लगा था। इसके बावजूद दो कोर के तार से कटिया डालकर बिजली चोरी की जा रही थी। टीम ने मकान में रहने वाली पूजा रानी से कनेक्शन के दस्तावेज मांगे तो वह नहीं दिखा सकीं।
विज्ञापन
आरोप है कि कार्रवाई शुरू होते ही पूजा रानी ने कर्मचारियों से अभद्रता की और पोल पर चढ़कर लाइनमैन को नीचे गिराने का प्रयास किया। उसने बिजली आपूर्ति दोबारा जोड़ने तक नीचे नहीं उतरने की धमकी दी। वहीं, दूसरी महिला आफिया ने भी कर्मचारियों से गाली-गलौज की। हंगामा बढ़ने पर टीम ने डायल 112 पर सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला को सुरक्षित नीचे उतारा।
सीओ सिटी अभिषेक सिंह के अनुसार, जेई की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने पूजा रानी और आफिया के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।