फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two women arrested for cheating on the pretext of marriage

Rampur News: शादी का झांसा देकर ठगी के मामले में दो युवतियां गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Two women arrested for cheating on the pretext of marriage
पटवाई। पुलिस ने 29 अक्तूबर को शादी का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का भंड़ाफोड़ किया था। उसी मामले में रविवार को गिरोह में शामिल दो युवतियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
विज्ञापन

दो माह पूर्व क्षेत्र के भय्यानगला गांव निवासी अनिल ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका कहना था उन्होंने अपने छोटे भाई का रिश्ता मुरादाबाद के मझोला की शिवान्या से कराया था, जिसके परिवार में उनका भाई अनिकेत, मां और मौसी थी। सभी ने शादी के खर्च के नाम पर 177450 रुपये ले लिए थे।
विज्ञापन

शादी से एक दिन पहले सभी घर से फरार हो गए थे। इनका मकान भी किराये का था। पुलिस ने रविवार को मेरठ के कुराली निवासी कंचन व मुरादाबाद के कटघर निवासी सुमन को कोसी पुल रामपुर से गिरफ्तार कर लिया है, जो मौसी व मां का रोल निभा रहे थे। कार्रवाई करते हुए दोनों को न्यायालय पेश कर दिया है, जहां से उन्हें जे भेज दिया है। गिरोह की शिवान्या व अनिकेत की गिरफ्तारी पहले ही हो चूकी है, जो पत्नी व भाई का रोल निभा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed