{"_id":"664a68fe75cbe6276b036624","slug":"two-women-also-arrested-for-creating-ruckus-in-the-presence-of-police-rampur-news-c-282-1-rmp1006-122079-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: पुलिस की मौजूदगी में बवाल करने में दो महिलाएं भी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: पुलिस की मौजूदगी में बवाल करने में दो महिलाएं भी गिरफ्तार
विज्ञापन
रामपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में रंजिश के चलते पुलिस की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच हुए बवाल के मामले में नामजद दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले पुलिस पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
दो पक्षों के बीच बवाल का यह मामला शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कुंडा का है। मोहल्ला निवासी यासीन और शादाब में किसी बात को लेकर रंजिश चल रही है। इसी के चलते शुक्रवार की रात में दोनों पक्षों में मारपीट हो गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने दोनों पक्ष फिर भिड़ गए और पथराव कर दिया था।
पुलिस ने एक दूसरे पर हमला कर भाग रहे पांच लोगों को मौके से पकड़ लिया था। इस मामले में दरोगा अमित कुमार की तहरीर के आधार पर यासीन, फैजान, नईम, नदीम, मतलूब, शादाब, अंगा उर्फ जरीफ और चांद बी के अलावा कुछ अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने सहित मारपीट के मामले में केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन
शहर कोतवाल विजय पाल सिंह ने बताया कि इस मामले में शब्बो पत्नी अंगा उर्फ जरीफ व इसी मोहल्ले की तारा उर्फ परी बेगम पत्नी मुन्ने अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।