{"_id":"5f9db4fb8ebc3e9b781833ea","slug":"two-persons-died-in-accident-rampur-news-mbd368008713","type":"story","status":"publish","title_hn":"टायर फटने से अनियंत्रित हुई पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टायर फटने से अनियंत्रित हुई पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, दो की मौत
मसवासी के निकट बाजपुर मार्ग पर टायर फटने से खड्ड में पलटी पिकअप।संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : RAMPUR
Link Copied
मसवासी (रामपुर)। बाजपुर मार्ग पर सब्जी लेकर जा रही पिकअप का टायर फट गया। जिससे पिकअप अनियंत्रित हो गई ओर सामने से आ रही बाइक से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में बाइक पर सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई, जबकि पिकअप चालक भी घायल हो गया। हादसा होते देख मौके पर मौजूद राहगीरों की भीड़ लग गई और सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए भेजा। वहीं, हादसे में परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की लिखित सहमति पुलिस को दी है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह लगभग 10 बजे एक पिकअप चालक स्वार सब्जी मंडी से सब्जी भरकर बाजपुर के बरहनी गांव की साप्ताहिक बाजार जा रहा था। मानपुर से निकलने के बाद महाराजपुर के निकट पिकअप का अचानक टायर फट गया। जिससे चालक का पिकअप पर नियंत्रण नहीं रहा और पिकअप बाजपुर दिशा की ओर से आ रही एक बाइक से टकराकर गड्ढे में पलट गई। हादसे में बब्बरपुरी गांव निवासी बाइक सवार हाजी अनवर (65) और उनके पुत्र नूर मोहम्मद (45) सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में दोनों घायलों को उपचार के लिए काशीपुर अस्पताल भेजा गया। नूर मोहम्मद ने रास्ते में बाजपुर के निकट ही दम तोड़ दिया। पिता हाजी अनवर ने भी काशीपुर अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया। हादसे में पिता-पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, हादसे में पिकअप चालक रामकुमार निवासी कनोरा (बाजपुर) और एक अन्य पिकअप सवार खुमानी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों घायलों को बाजपुर अस्पताल भेजा। मृतकों के परिजनों ने घटना को इत्तेफाकिया बताते हुए पुलिस से कार्रवाई न करने की गुहार लगाई और इस बाबत लिखित सहमति पुलिस को दी है। जिस पर पुलिस ने परिजनों की मांग पर बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।