फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two persons died due to corona

77 नए कोरोना संक्रमित, दो की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
two persons died due to corona
रामपुर। सोमवार को 29, 30, 31 जुलाई को जांच के लिए भेजे गए सैंपलों के साथ-साथ दो अगस्त को हुए एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इन रिपोर्टों में 77 नए लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। साथ ही आइसोलेशन की अवधि पूरी होने पर 47 लोगों को डिस्चार्ज किया है। इसके अलावा दो लोगों की इलाज के दौरान मुरादाबाद के टीएमयूू अस्पताल में मौत हो गई। जिले अब कोरोना से होने वाले मौत का आंकड़ा 20 हो गया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को 29 जुलाई को भेजे गए 429 सैंपलों में से 383 की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इन 14 लोगों में से आठ पूर्व में पॉजिटिव व्यक्तियों के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं, चार लोगों का सैंपल रैंडमली लिया गया था। एक व्यक्ति में कोरोना के लक्षण थे और एक व्यक्ति किसी दूसरे शहर से आया था। इसी तरह से 30 जुलाई को भेजे गए 553 सैंपलों में से 470 की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई, जांच मेें आठ में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। ये सभी व्यक्ति पूर्व में पॉजिटिव आए व्यक्तियों के संपर्क में आकर संक्रमित हुए हैं। इनमें से किसी में कोरोना का कोई लक्षण नहीं हैं।
विज्ञापन

31 जुलाई को जांच के लिए भेजे गए 846 सैंपलों में से 668 की रिपोर्ट प्राप्त हुई है, जिसमें 22 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनमें से 17 पूर्व में पॉजिटिव आए व्यक्तियों के संपर्क में आए हैं, चार के सैंपल रैंडमली लिए गए थे और एक व्यक्ति किसी दूसरे शहर से आया है। इसके अलावा दो अगस्त को हुए रैपिड एंटीजन टेस्ट से 946 सैंपलों की जांच की गई, जिसमें 28 में संक्रमण की पुष्टि हुई है। ये सभी सैंपल निगरानी एवं सतर्कता के क्रम में लिए गए रैंडम सैंपल हैं। इसके अलावा पांच लोगों की रिपोर्ट निजी लैब में कराए गए जांच के दौरान पॉजिटिव आई है, जो रामपुर के पोर्टल पर अपलोड हुए हैं। इस तरह से सोमवार को जिले में 77 नए लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके अलावा दो लोगों की इलाज के दौरान टीएमयू अस्पताल में मौत हो गई। सिविल लाइंस क्षेत्र के 54 साल के व्यक्ति को 18 जुलाई को टीएमयू में भर्ती कराया गया था, इलाज के दौरान उनकी रविवार की रात मौत हो गई। वह जिला कोऑपरेटिव बैंक की एक शाखा में शाखा प्रबंधक के पद पर थे। इसके साथ ही सीएमओ कार्यालय में कार्यरत एक 37 साल के कर्मचारी की भी टीएमयू अस्पताल में इलाज सोमवार की सुबह मौत हो गई। ज्वालानगर इस व्यक्ति को 31 जुलाई को टीएमयू में भर्ती कराया गया था। इन दो मौतों के साथ जिले में अब तक कोरोना से होने वाली कुल मौतों का आंकड़ा 20 के स्तर पर पहुंच गया है। आइसोलेशन की अवधि पूरी करने के बाद सोमवार को 47 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। जिले में अब कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या 480 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed