{"_id":"6241fc0a87b564001f665b6e","slug":"two-persons-arrested-in-fraud-rampur-news-mbd4229234145","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सरकारी नौकरी दिलवाने के नाम पर युवक से 6.25 लाख रुपये ऐंठने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने दीपक बंसल और प्रेम बंसल को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के सैनीनगर निवासी श्रीराम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। शिकायती पत्र के अनुसार वह जनवरी 2020 में पास ही रहने वाले दीपक बंसल से मिला था। दीपक बंसल ने उसे सरकारी नौकरी लगवाने का प्रस्ताव दिया था। इसके लिए 6.25 लाख रुपये का खर्च बताया था। सरकारी नौकरी लगवाने की बात तय होने पर श्रीराम ने 16 जनवरी 2020 को सवा छह लाख रुपये दे दिए। काफी समय निकल जाने के बाद उसकी नौकरी नही लगी। इस पर पीड़ित ने अपना धन वापस मांगा तो दीपक बंसल ने देने से इनकार कर दिया। बाद में उसने कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। न्याय नहीं मिलने पर उसने 27 नवंबर 2021 को मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने सैनी नगर निवासी दीपक बंसल, प्रेम बंसल, पुरानी आवास विकास कालोनी निवासी सौरभ आहूजा और महक सक्सेना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को पुलिस ने दीपक बंसल और प्रेम बंसल को माला रोड से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी किशन अवतार ने बताया कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।