{"_id":"6a87431da3bee7ab6c030612","slug":"two-people-injured-in-two-accidents-on-the-nainital-highway-rampur-news-c-282-1-smbd1025-178327-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नैनीताल हाईवे पर दो हादसों में दो लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नैनीताल हाईवे पर दो हादसों में दो लोग घायल
विज्ञापन
बिलासपुर। नैनीताल हाईवे पर बृहस्पतिवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से एक को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मिलक निवासी वीर सिंह नगर में रहकर मजदूरी करते हैं। वह बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 3:30 बजे क्षेत्र में मजदूरी कर साइकिल से नगर लौट रहे थे। इसी दौरान चड्ढा पेपर मिल के पास नैनीताल हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं, पीलीभीत जिले के थाना बीसलपुर के गांव धोगापुर निवासी अमर सिंह रुद्रपुर में रहकर किसी कंपनी में काम करते हैं। बृहस्पतिवार की शाम बाइक से वह रुद्रपुर जा रहे थे। हाईवे पर किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह भी घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर दोनों घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद वीर सिंह की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अमर सिंह का सीएचसी में उपचार चल रहा है।
सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि घटना की फिलहाल कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।