फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two people died in two separate road accidents

Rampur News: दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत

Wed, 18 Mar 2026 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 18 Mar 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Two people died in two separate road accidents
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन


पहला हादसा रात करीब आठ बजे भंडपुरा गांव के सामने हुआ। गांव निवासी 55 वर्षीय महेंद्र खाना खाने के बाद सड़क किनारे टहलने आए थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरा हादसा रात करीब नौ बजे उसी भड़पुरा गांव के सामने हुआ। कानपुर गांव निवासी शिवम (28), जो एक प्राइवेट बैंक में कार्यरत थे, बाइक से घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल शिवम को पहले जिला अस्पताल, फिर मुरादाबाद रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

शहजादनगर थानाध्यक्ष कुलदीप राणा ने बताया कि दोनों मामलों में अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed