{"_id":"66722ec3628e3ea23600bd34","slug":"two-parties-clash-in-the-dispute-of-picking-up-soil-from-the-field-report-on-eight-rampur-news-c-282-1-rmp1006-123987-2024-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: खेत से मिट्टी उठाते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: खेत से मिट्टी उठाते के विवाद में दो पक्ष भिड़े, आठ पर रिपोर्ट
विज्ञापन
रामपुर। खेत से मिट्टी उठाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस ने आठ लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
क्षेत्र के ग्राम हमीरपुर मझरा दायमगंज निवासी मजलिस अली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि 16 जून को वो अपने खेत से मिट्टी उठवा रहा था। उसके पड़ोसी के खेत की ढांग गिर गई तो वो अपने बेटे और भाई के साथ मौजूद था। मोहम्मद अली उसे गाली देने लगा और विरोध करने पर विरासत अली, तालिब और सहून ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरे पक्ष के मोहम्मद अली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि सुबह आठ बजे वो अपने खेत पर गया तो मजलिस और इस्तेकार अपने खेत से मिट्टी उठा रहे थे और उन्होंने उसके साथ खेत के पास से अधिक गहराई से मिट्टी उठा ली। जिससे उसके खेत का पानी मजलिस के खेत में जाने लगा। जिसपर मजलिस उसे गाली देने लगा। विरोध करने पर मजलिस ने हिक्मत और मकबूल को बुला लिया। जिन्होंने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनो पक्षों के आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।