फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two Moradabad accused acquitted in Bareilly youth's murder case

Rampur News: बरेली के युवक की हत्या में मुरादाबाद के दो आरोपी बरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Two Moradabad accused acquitted in Bareilly youth's murder case
सैंजनी नानकार गांव में मिला था शव, दो के खिलाफ दायर की थी चार्जशीट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में हुई बरेली के युवक की हत्या के मामले में कोर्ट ने मुरादाबाद निवासी दो लोगों को बरी कर दिया है।
हत्या की यह वारदात 17 जुलाई 2014 की है। गंज थाना क्षेत्र के सैजनी नानकार में नाले में एक बैग में युवक की लाश मिली थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराने का प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने सैजनी नानकार के प्रधान एजाज मोहम्मद की ओर से अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच की। अगले दिन युवक की मां कमला देवी व अन्य परिवार वाले आ गए। उन्होंने मृतक की पहचान की। युवक बरेली के सीबी गंज का रहने वाला राजीव तोमर था।

परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि युवक गलत संगत में पड़ गया था और उसके खिलाफ मुकदमे भी दर्ज थे। वह अक्सर बिना बताए घर से चला जाता था। घटना से पूर्व वह मुरादाबाद अपनी बहन के घर गया था। वहां मुरादाबाद के दो लोग उससे मिलने आते थे। पुलिस ने जांच के बाद मुरादाबाद के थाना कटघर के मुहल्ला करूआ निवासी माजिद और दीवान का बाजार जिगर रोड थाना नागफनी निवासी गुलाम अहमद के खिलाफ चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। मुकदमे की सुनवाई के दौरान अभियोजन आरोप साबित नहीं कर सका। बचाव पक्ष के अधिवक्ता देवेंद्र कुमार नंदा ने बताया कि कोर्ट ने दोनों को बरी कर दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed