फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two miscreants riding bike robbed purse, ruckus from school going teacher

स्कूल जा रही शिक्षिका से बाइक सवार दो बदमाशों ने लूटा पर्स, हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 01:22 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants riding bike robbed purse, ruckus from school going teacher
रामपुर। सिविल लाइंस क्षेत्र में दो बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा से स्कूल जा रही शिक्षिका का पर्स लूट लिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। शिक्षिका ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस आ गई। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, लेकिन कामयाबी नहीं मिल सकी। वहीं, शिक्षिका ने बताया कि पर्स में करीब पांच हजार रुपये नकद, तीन एटीएम, आधार कार्ड और जरूरी कागजात थे।
विज्ञापन

बाजौड़ी टोला निवासी सायमा खान ग्रीनवुड सीनियर सेकेंड्री स्कूल में शिक्षिका हैं। वह सुबह करीब नौ बजे ई-रिक्शा से स्कूल जा रहीं थीं। गांधी समाधि से स्कूल की तरफ आते समय सेंटमैरी स्कूल एवं जिला प्रशिक्षण संस्थान के बीच में दो बाइक सवार बदमाश आए और उन्होंने महिला शिक्षिका का पर्स लूट लिया। पर्स लूटकर बदमाश फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया। तमाम लोग एकत्र हो गए। शिक्षिका ने 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस कर्मी मौके पर आ गए। उन्होंने शिक्षिका से पूछताछ करने के बाद बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। वहीं, दिन में हुई इस वारदात के बाद पुलिस ने आंबेडकर पार्क, कचहरी चौराहा, स्टार चौराहा, गांधी समाधि से लेकर तमाम स्थानों पर सघन चेकिंग शुरू कर दी, लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। शिक्षिका ने बताया कि उनके पर्स में एक मोबाइल फोन, पांच हजार रुपये नकद, तीन एटीएम, आधार कार्ड, पहचान पत्र समेत तमाम जरूरी कागजात थे। उधर, सिविल लाइंस इंस्पेक्टर दुर्गा सिंह ने बताया कि अब तक शिक्षिका की तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed