{"_id":"69cd5e746de324b1860cd208","slug":"two-members-of-the-same-family-clashed-after-a-dispute-at-a-wedding-ceremony-rampur-news-c-282-1-rmp1027-167717-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: शादी समारोह में विवाद के बाद एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: शादी समारोह में विवाद के बाद एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट
Wed, 01 Apr 2026 11:35 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
सैदनगर। अजीमनगर थाना क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान डेकोरेशन के पाइप को लेकर हुए विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिसमें गुलफ्शा घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार फजल के बेटे आकिब की बरात के लिए टेंट डेकोरेशन लगाया जा रहा था, जो वाहिद अली के दरवाजे से होकर गुजर रहा था। इस पर वाहिद अली ने अपने दरवाजे पर पाइप लगाने से मना किया, जिससे विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसके बाद फजल पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए और लाठी-डंडों से मारपीट करने लगे।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता गुलफ्शा ने चौकी में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष कर्मपाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। संवाद