फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two localities of the city were named after wells.

Rampur News: कुओं के नाम पर पड़ा शहर के दो मोहल्लों का नाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Two localities of the city were named after wells.
रामपुर। नवाब हामिद अली खां के शासन में शहर में दो कुएं खोदे गए थे। खास बात यह थी कि इनमें से एक कुएं से मीठा और दूसरे कुएं से खारा पानी आता था। इन कुओं से क्षेत्र की पहचान बन गई। समय बदला और लोगों की कुओं पर निर्भरता खत्म हो गई तो ये कुएं भी बदहाल हो गए लेकिन इनकी विशेष पहचान के कारण शहर के दो मोहल्लों का नाम इन कुओं के नाम पर पड़ा गया। एक मोहल्ले का नाम मीठा कुआं और दूसरे मोहल्ले का नाम खारी कुआं जाना जाने लगा। रामपुर में करीब पौने दो सौ साल तक नवाबों का शासन रहा। इस दौरान अलग-अलग नवाबों ने शहर को अपने हिसाब से बसाया। नवाबों के शासनकाल की तमाम ऐतिहासिक चीजें अभी भी रामपुर को एक अलग पहचान दिलाती हैं। इन्हीं में से एक है ऐतिहासिक रजा लाइब्रेरी। इतिहासकार बताते हैं कि रामपुर शहर बसाने के दौरान यहां के मोहल्लों का नाम भी कहीं न कहीं नवाबों के शासनकाल से ही जुड़ा है। शहर के अधिकतर मोहल्ले का नामकरण नवाबों के समय में हुआ और वही नाम अभी तक लोगों के जेहन में है।
विज्ञापन

शहर के बीचोंबीच बसे दो मोहल्ले मीठा कुआं और खारी कुआं का इतिहास काफी रोचक है। इतिहासकारों के अनुसार नवाब हामिद अली खां के समय में दो कुएं खोदवाए गए थे। एक कुएं से मीठा पानी निकला तो थोड़ी दूर पर खोदे गए दूसरे कुएं से खारा पानी निकला। मीठे पानी वाले कुएं का लंबे समय तक इस्तेमाल होता रहा लेकिन खारा पानी लोग नहीं पी पाते थे। उसका इस्तेमाल अन्य कामों में कर लेते थे। समय बदला और कुएं क्षतिग्रस्त होने के साथ सूख भी गए। हालांकि, इन कुओं के पानी के स्वाद के चलते इनके नाम पर मोहल्लों का नाम मीठा कुआं और खारी कुआं पड़ गया।
विज्ञापन


-----------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


नवाब हामिद अली खां के शासनकाल में शहर में दो कुओं को खोदा गया था। एक कुएं से खारा तो दूसरे से मीठा पानी निकलता था। इसलिए इन कुओं के नाम पर शहर के दो मोहल्लों का नाम खारी कुआं और मीठा कुआं पड़ा गया।

- नफीस सिद्दीकी, इतिहासकार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed