{"_id":"669047f8950951f4d901c8a7","slug":"two-injured-in-fight-over-dance-and-favorite-song-on-dj-rampur-news-c-282-1-rmp1006-125561-2024-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: डीजे पर डांस और मनपसंद गाने को लेकर मारपीट, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: डीजे पर डांस और मनपसंद गाने को लेकर मारपीट, दो घायल
Fri, 12 Jul 2024 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Fri, 12 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
मिलक। जिला बरेली स्थित थाना सिरौली के गुरगावां मुस्तकीम निवासी विपिन अपने भाई अनुज के साथ रेवड़ी कला स्थित एक मंडप में भाई की शादी में आया था। बुधवार की रात्रि दोनों भाई डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी दौरान वधू पक्ष के भी कुछ युवक डांस करने के लिए डीजे पर पहुंचे। इस दौरान डीजे पर मनपसंद गाना बजाने और डांस करने को लेकर विवाद में मारपीट हो गई, जिसमें दो लोग घायल हो गए।
बात इतनी बढ़ गई की छतों से डीजे पर डांस कर रहे युवकों के ऊपर पथराव शुरू हो गया। किसी ने फोन कर पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर पुलिसकर्मी मंडप में पहुंचे। पुलिस को देख हुड़दंग और पथराव कर रहे युवक मौके से भाग गये। मारपीट और पथराव में विपिन और अनुज घायल हो गए। दोनों को पुलिस इलाज के लिए नगर के सरकारी अस्पताल लेकर आई। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों अपने घर चले गए। कोतवाल धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि शादी में बज रहे डीजे पर डांस करने को लेकर मारपीट की घटना हुई थी। किसी भी तरह का कोई पथराव नहीं हुआ था। घायल युवक का मेडिकल कराया गया है। जांच चल रही है। जांच उपरांत पुलिस विधिक कार्रवाई करेगी।