फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two groups clash over moving a vehicle; heavy stone-pelting ensues.

Rampur News: गाड़ी हटाने को लेकर भिड़े दो पक्ष, जमकर पथराव

Mon, 07 Sep 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 07 Sep 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Two groups clash over moving a vehicle; heavy stone-pelting ensues.
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के खौदकलां गांव में पुरानी रंजिश फिर भड़क गई। गाड़ी हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान जमकर पथराव हुआ। घटना में महिलाएं भी डंडे लेकर सड़क पर उतर आईं। संघर्ष में दोनों पक्षों के एक-एक लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव खौदकलां निवासी दो परिवारों में काफी समय से रंजिश चली आ रही है। इसी रंजिश को लेकर जून 2026 में भी दोनों पक्षों के बीच बलवा हुआ था। इसके बाद 28 अगस्त को भी दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए थे। लगातार हो रहे विवाद के कारण गांव में तनाव बना हुआ है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह एक पक्ष की गाड़ी रास्ते में खड़ी थी। दूसरे पक्ष के लोगों ने गाड़ी हटाने को कहा तो दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आमने-सामने आ गए। आरोप है कि इस दौरान दोनों ओर से पथराव भी किया गया। इससे गांव में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाद के दौरान दोनों पक्षों की महिलाएं भी हाथों में डंडे लेकर सड़क पर पहुंच गईं। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। मारपीट और पथराव में दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति घायल हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति शांत कराई।

इसके बाद दोनों पक्ष कोतवाली पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ नामजद तहरीर दी। दोनों पक्षों ने अपने-अपने आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। सीओ सोनम सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर मिली है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed