फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two friends killed after car overturns on Nainital Highway

Rampur News: नैनीताल हाईवे पर कार पलटने से दो दोस्तों की मौत

Wed, 01 May 2024 04:51 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 01 May 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
Two friends killed after car overturns on Nainital Highway
भोट (रामपुर)। नैनीताल हाईवे पर अनियंत्रित हुई कार खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार रणवीर (42) और सुरेंद्र सिंह उर्फ काकू (35) की मौत हो गई। दोनों दोस्त कार से दवा लेने के लिए हापुड़ जा रहे थे।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे नैनीताल हाईवे पर कोयला टोल प्लाजा के पास हुआ। बिलासपुर कोतवाली क्षेत्र के चंदेला गांव का रहने वाला रणवीर सिंह (42) मंगलवार की सुबह कार से अपने दोस्त उत्तराखंड के जिला ऊधमसिह नगर के थाना गदरपुर के गांव चंद्रपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह उर्फ काकू (35) के साथ मंगलवार को दवा लेने हापुड़ के लिए निकला था। हाईवे पर कोयला टोल प्लाजा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक खंभे से टकराकर पलट गई। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना के बाद हाईवे पर जाम लग गया। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। आनन-फानन में लोगों ने कार में फंसे दोनों लोगों को खिड़की तोड़कर बाहर निकाला। इस दौरान एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कुछ ही देर में भोट पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने दोनों ही दोस्तों को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना पाकर मृतकों के परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों दोस्तों के शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। दोनों ही युवक खेती किसानी करते थे। पुलिस को मामले की तहरीर अभी नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भोट थानाध्यक्ष निशा खटाना ने बताया कि शवों को शाम को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed