फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two died in collision with an unknown vehicle

Rampur News: अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की माैत

Mon, 16 Jun 2025 01:13 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 16 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Two died in collision with an unknown vehicle
सैदनगर (रामपुर)। अजीम नगर थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद के पास रविवार की सुबह 11:30 बजे अज्ञात वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर भोट थाना क्षेत्र के गांव दरियागढ़ का मझरा निवासी शंकर लाल (45) और सिविल लाइन के कृष्णा विहार निवासी तोताराम (42) की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन

भोट थाना क्षेत्र के गांव दरियागढ़ का मझरा निवासी शंकर लाल के भाई की बेटी की शादी स्वार थाना क्षेत्र के बथुआखेड़ा में थी। रविवार की सुबह वह सिविल लाइन के कृष्णा विहार निवासी रिश्तेदार तोताराम के साथ स्कूटी से वापस लौट रहे थे। करीब 11:30 बजे अजीम नगर थाना क्षेत्र के गांव मुस्तफाबाद के पास पहुंचने पर उनकी स्कूटी में पीछे से अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और भाग गया। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद घटनास्थल पर एकत्र भीड़ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर दोनों के परिजन रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed