फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two died in accident

सास-बहू  की जान गई

Fri, 28 Apr 2017 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/केमरी/  रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/केमरी/  रामपुर Updated Fri, 28 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
two died in accident
गुरुवार को केमरी-रामपुर मार्ग पर हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार। अमर उजाला

विज्ञापन

तेज रफ्तार में जा रही एक वैन टायर बर्स्ट होने से अनियंत्रित होकर रोड किनारे पेड़ में टकरा गई । इससे कार में सवार सास व बहू की मौत हो गई और चालक समेत एक ही परिवार के पांच लोग घायल हो गए। सभी लोग मुरादाबाद जिले में अपने एक रिश्तेदार की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जबकि, घायलों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

केमरी के मोहल्ला चमारान निवासी धनश्याम रुहेला पनवाड़ी का काम करता है। गुरुवार की सुबह वैन से मुरादाबाद जिले के थाना बिलारी के ग्राम खारउ स्थित अपनी ससुराल में साले के अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए जा रहा था। वैन को मोहल्ला सिंघाड़ियान निवासी नवेद खां चला रहा था जबकि, गाड़ी में उसकी पत्नी सविता देर्वी (40) , पुत्र अंश, मां राममूर्ति देवी रुहेला (70)  पत्नी भूकनलाल, भाई हरिओम रुहेला, भाभी मिथलेश देवी पत्नी हरिओम रुहेला भी सवार थे। केमरी रामपुर रोड पर थाना शहजादनगर क्षेत्र के ग्राम चमरपुरा के पास सुबह करीब छह बजे अचानक वैन का अगला टायर बर्स्ट हो गया, इससे अनियंत्रित वैन सड़क किनारे पेड़ में जा घुसी। वैन में सवार सभी लोग घायल हेे गए।
विज्ञापन


हादसे की सूचना के बाद तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को गाड़ी से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल में सविता व राममूर्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि, घायलों का उपचार चल रहा है। सास और बहू की मौत से पूरे घर में कोहराम मच गया। परिवार के अन्य सदस्य भी जिला अस्पताल पहुंच गए। शहजादनगर पुलिस ने किशन लाल रुहेला की तरफ से इत्तफाकिया की रिपोर्ट दर्ज करके शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिए। शाम को सभी के अंतिम संस्कार कर दिए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed