फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two died from fever

डेंगू से व्यापारी की मौत, दहशत

Sun, 25 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Sun, 25 Oct 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
two died from fever
जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। डेंगू की चपेट में आकर अब व्यापारी की मौत हो गई है। जिले में अब तक कई डेंगू पीड़ितों की मौत के मामले सामने आ चुके हैं। डेंगू से लगातार हो रही मौत के कारण ग्रामीणों में दहशत है। धमोरा में डेंगू से पीड़ित व्यापारी की मौत हो गई। कस्बा निवासी वेदप्रकाश गुप्ता भूसे के व्यापारी थे।
विज्ञापन



परिचितों के मुताबिक दो दिन पहले वेदप्रकाश गुप्ता को बुखार आया। शनिवार को परिजन उन्हें बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर पहुंचे। अस्पताल में हुई जांचों में वेदप्रकाश गुप्ता की प्लेटलेट्स काफी कम आईं और डेंगू की पुष्टि की गई। बरेली के ही एक दूसरे निजी अस्पताल में उन्हें उपचार के लिए भर्ती कराया।
विज्ञापन



उपचार के दौरान ही उनकी मौत हो गई। वहीं, डेंगू पीड़ित की मौत की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। रजपुरा सीएचसी प्रभारी डा. मोहित रस्तोगी ने बताया कि सोमवार को गांव में टीम भेजी जाएगी। टीम ग्रामीणों की स्लाइड बनाएगी। इसके साथ ही गांव में दवा का छिड़काव भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



फैजुल्लानगर के हेमराज सिंह पुत्र बाबूराम (45) को तीन माह पहले बुखार आया था। स्थानीय चिकित्सक से इलाज के बाद उन्हें टांडा सीएचसी और फिर मुरादाबाद के साईं में भर्ती कराया गया। उनके अंदर डेंगू की पुष्टि हुई थी। हालत बिगड़ने पर उन्हें दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था।


दो दिन पहले हालत में सुधार नहीं होने और चिकित्सकों की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं देने पर परिजन उन्हें घर ले आए। शनिवार रात ढाई बजे उनकी मौत हो गई। हेमराज की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। टांडा में बुखार से मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की आंखें नहीं खुली हैं।



विभाग की ओर से देहात में कोई स्वास्थ्य शिविर लगाया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की हालत भी किसी से छुपी नहीं है। वहां दवा की कमी बनी हुई है। लोगों ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए जिलाधिकारी से टांडा में दवाओं का कोटा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed