फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two died due to fever in safni

चाचा की बुखार से मौत,गम  में भतीजी ने भी दम तोड़ा 

Thu, 01 Dec 2016 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/  सैफनी/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/  सैफनी/ रामपुर Updated Thu, 01 Dec 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
कस्बे क्षेत्र के गांव बैरूआ में हुई तीन मौतों से सारे गांव में गम का माहौल छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा है। 

बैरुआ गांव निवासी पचास वर्षीय मुजफ्फर पिछले कुछ ही दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहा था। परिजनों ने बताया कि बुधवार की सुबह अचानक तबियत खराब हो गई। उसके बाद परिवार के लोग उन्हें डाक्टर के यहां लेकर गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

मुजफ्फर की मौत की खबर सुनकर भाई मुनव्वर की 19 साल की पुत्री फरहाना अपने चाचा की मौत होने पर उन्हें देखने के लिए गयी तो अचानक उसे भी हार्ट अटैक पड़ गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक ही परिवार में हुई दो मौतों से घर में कोहराम मच गया। उसके बाद तीसरा हादसा भी गांव बैरूआ निवासी शाहिद हसन के यहां हुआ।
विज्ञापन


बताया गया कि करीब चार दिन पहले शहिद हसन गांव के कुछ लोगों के साथ मजदूरी करने के लिए रामनगर गया था। लोगों ने बताया कि मंगलवार की सुबह जब शाहिद नदी घाट पर काम कर रहा था। तभी अचानक रेत की ढांग उसके ऊपर गिर गई और उसके नीचे दब गया। रास्ते में ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed