फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two dengue patients detected in two days; Health Department steps up surveillance.

Rampur News: दो दिन में डेंगू के दो मरीज मिले, स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई निगरानी

Thu, 15 Oct 2026 03:01 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Thu, 15 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Two dengue patients detected in two days; Health Department steps up surveillance.
रामपुर। जिले में दो दिन में डेंगू का दूसरा मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। मंगलवार रात जिला अस्पताल में भर्ती कराई गई आगापुर निवासी 46 वर्षीय नईम जहां की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। इससे पहले पेंदीनगर गांव निवासी 35 वर्षीय मुराद अली में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इसके साथ ही जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या दो हो गई है।
विज्ञापन

दोनों मरीजों में डेंगू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। विभाग की टीमों ने मरीजों के मोहल्लों में पहुंचकर सैंपल एकत्र किए। साथ ही लोगों को डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।
विज्ञापन

सीएमओ ने लोगों से अपील की है कि घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, ताकि मच्छरों को पनपने का मौका न मिले। उन्होंने कहा कि कई दिन तक लगातार बुखार आने पर जांच जरूर कराएं। बुखार को सामान्य समझकर नजरअंदाज करना नुकसानदायक हो सकता है। समय पर जांच होने से बीमारी की पहचान कर उपचार शुरू किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
मच्छरजनित बीमारियों से बचाव में जुटे कई विभाग
रामपुर। मच्छरजनित बीमारियों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ नगर विकास, पंचायती राज, ग्राम्य विकास, शिक्षा, आईसीडीएस, पशुपालन, कृषि, सिंचाई, उद्यान और सूचना विभाग का सहयोग लिया जा रहा है। सीएमओ ने बताया कि नगर विकास विभाग फॉगिंग, एंटी लार्वा छिड़काव और जलभराव दूर कराने का काम कर रहा है। पंचायती राज व ग्राम्य विकास विभाग गांवों में सफाई करा रहे हैं। शिक्षा विभाग विद्यार्थियों को जागरूक कर रहा है। अन्य विभाग भी अपने स्तर से बचाव और जागरूकता के कार्यों में जुटे हैं। संवाद
0000
जिला अस्पताल में रोजाना 15 से 20 डेंगू की जांच
रामपुर। जिला अस्पताल में डेंगू की आशंका वाले मरीजों की रोजाना जांच की जा रही है। सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन 15 से 20 मरीजों की डेंगू जांच हो रही है। बुखार की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों की चिकित्सकीय जांच के बाद जरूरत के अनुसार डेंगू की जांच कराई जाती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि लगातार बुखार आने पर लापरवाही न बरतें और चिकित्सक की सलाह लेकर जांच कराएं, ताकि समय पर बीमारी का पता चल सके। संवाद
0000
वर्जन
जिले में डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। घरों और आसपास पानी जमा न होने दें। साफ-सफाई रखें, ताकि मच्छरों को पनपने का मौका न मिले। कई दिन तक लगातार बुखार आने पर जांच जरूर कराएं। समय पर बीमारी की पहचान होने से उपचार में मदद मिलती है। -डॉ. दीपा सिंह, सीएमओ

0000
जिला अस्पताल में डेंगू के मरीजों की संख्या दो हो गई है। मरीजों का चिकित्सकों की देखरेख में इलाज किया जा रहा है। उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। बुखार आने पर जांच कराने में देरी नहीं करनी चाहिए। समय पर जांच और उपचार से बीमारी की गंभीरता को कम करने में मदद मिलती है। -डॉ. बीसी सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed