फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two day training of SMDC concluded in Tanda

Rampur News: टांडा में एसएमडीसी का दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Two day training of SMDC concluded in Tanda
टांडा(रामपुर)। समग्र शिक्षा अभियान के तहत माध्यमिक स्तर पर विद्यालय प्रबंध एवं विकास समिति (एसएमडीसी) का दो दिवसीय प्रशिक्षण राजकीय इंटर कॉलेज टांडा में आयोजित किया गया। शुभारंभ नोडल अधिकारी व प्रधानाचार्य अरविंद भास्कर ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर सुधीर यादव और मोहम्मद जहीर अहमद ने समिति गठन की प्रक्रिया, खरीद व्यवस्था, अभिलेख रखरखाव और संपत्ति पंजिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय का विकास करना और योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से हर विद्यालय की आवश्यकता के अनुसार विकास योजना भी तैयार कराई गई। प्रशिक्षण में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज टांडा की प्रधानाचार्या साधना विष्नोई, राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज टांडा के प्रधानाचार्य मोहम्मद असलम और राजकीय हाईस्कूल धनुपुरा के प्रधानाचार्य अपनी-अपनी समितियों के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर संतोष कुमार, मोहम्मद आजम, आशुतोष यादव, अजीम, संजय कुमार यादव, मीरा, अमित गौतम, भूदेव सैनी, गौरव कुमार, जितेंद्र कुमार, मोहसिन समेत कई सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समापन सत्र में सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed