फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two constables beat up a truck owner, put on the line

Rampur News: दो सिपाहियों ने ट्रक स्वामी से की मारपीट, लाइन हाजिर

Wed, 04 Mar 2026 12:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 04 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two constables beat up a truck owner, put on the line
धमोरा। शहजादनगर थाना क्षेत्र में होली पर ट्रक लेकर आए एक ट्रक स्वामी के साथ दो सिपाहियों भूदेव और अनुज ने मारपीट कर दी। आरोप है कि दोनों सिपाही नशे में थे, जिसके बाद पीड़ित परिजनों के साथ थाने पहुंचा और शिकायत की। बाद में मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा, पुलिस अधीक्षक ने दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन

शहजादनगर थाना क्षेत्र के डुंडई गांव निवासी राजेश ट्रक स्वामी है। उनके दो ट्रक हैं। दोनों रामपुर जिले में ही चलते हैं। होली का पर्व होने के कारण वह ट्रक लेकर घर आए थे। उनका ट्रक थाने के पास ही सड़क किनारे खड़ा था। राजेश के अनुसार वह सोमवार की रात ट्रक के पास पहुंचे तो देखा कि डीजल की टंकी से तेल का रिसाव हो रहा था, जिस पर वह टंकी से तेल निकालने लगे।
विज्ञापन

इस बीच शहजादनगर थाने के सिपाही अनुज और भूदेव पहुंचे। दोनों सिपाहियों ने तेल चोरी करने का आरोप लगाकर तेल निकालने का कारण पूछा। जिस पर राजेश ने पूरी बात बताई। आरोप है कि सिपाही नशे में थे और उन्होंने मारपीट कर दी। राजेश ने इसका विरोध किया तो एक सिपाही ने उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर होने पर आसपास के लोगों ने किसी तरह राजेश को बचाया और परिजनों को सूचना दी। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों ने इसका विरोध किया और वीडियो बना ली। वीडियो में परिजन कार्रवाई को लेकर हंगामा कर रहे हैं।
उधर, पूरे प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र को हुई। उन्होंने थानाध्यक्ष कुलदीप राणा से इसकी जांच कराई। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने दोनों सिपाही भूदेव और अनुज को लाइन हाजिर कर दिया है।

--------------------------------------
सिपाहियों के द्वारा मारपीट करने की शिकायत लेकर एक पीड़ित थाने पहुंचा था। उस प्रकरण की जानकारी आई थी। जिसके बाद दोनों सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। -विद्या सागर मिश्र, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed