फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Rampur encounter: Rampur police encounter with cow smugglers, both shot in the leg

Rampur encounter: रामपुर पुलिस की गो तस्करों के साथ मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी गोली, लंबे समय से थी तलाश

Thu, 07 Mar 2024 01:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 07 Mar 2024 01:48 AM IST
सार

रामपुर पुलिस की गोतस्करों से मुठभेड़ हो गई। इसमें दोनों आरोपी के पैर में गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती करया गया है। एसपी राजेश द्विवेदी ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की। उनके पास से कई प्रकार के हथियार भी मिले हैं। 

विज्ञापन
Rampur encounter: Rampur police encounter with cow smugglers, both shot in the leg
एसपी रामपुर मुठभेड़ में घायल युवक को पूछताछ करते हुए - फोटो : संवाद

विस्तार

स्वार कोतवाली पुलिस ने रतनपुरा गांव के जंगल में मुठभेड़ में दो गोतस्करों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाशों के पास से एक जीवित गोवंशीय पशु, वध करने के उपकरण, एक बाइक और दो तमंचे भी बरामद हुए। दोनों बदमाश हिस्ट्रीशीटर हैं।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मंगलवार रात मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र के रतनपुरा गांव के जंगल में कुछ लोग पशुओं को काटने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम जंगल में पहुंच गई और आरोपियों को घेर लिया। पुलिस को देख गोतस्करों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, दोनों के पैर में गोली लगी है।
विज्ञापन


घायलों में बदमाश आरेफीन निवासी नरपतनगर व आजम निवासी दूंदावाला कोतवाली स्वार हैं। पुलिस ने मौके से एक गोवंशीय पशु, एक बाइक, गोकशी के उपकरण, दो तमंचे और कारतूस बरामद किए। कोतवाल संदीप त्यागी ने बताया कि दोनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एसपी राजेश द्विवेदी ने भी अस्पताल पहुंचकर आरोपियों से पूछताछ की। गिरफ्तार करने वाली टीम में कोतवाल के साथ उप निरीक्षक अमरपाल, कांस्टेबल अनिल और अर्जुन शामिल रहे।

एक पर सात तो दूसरे पर 14 मुकदमे

कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का पुराना आपराधिक इतिहास है। बदमाश आरेफीन पर सात और आजम पर गोवध अधिनियम, पशु क्रूरता, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट के कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस को लंबे समय से दोनों की तलाश थी। दोनों बदमाश हिस्ट्रीशीटर भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed