फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two brothers were beaten up for opposing the dumping of soil.

Rampur News: मिट्टी डालने का विरोध करने पर दो भाइयों को पीटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Two brothers were beaten up for opposing the dumping of soil.
स्वार। कोतवाली क्षेत्र के शेखूपुरा गांव में खेत में मिट्टी डालने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने टांडा निवासी कॉलेज का निर्माण करा रहे दो भाइयों के साथ मारपीट की। आरोप है कि तमंचा दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित ने कोतवाली पहुंच कर घटना की तहरीर दे दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नवाबपुरा टांडा निवासी अंकित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह नरपतनगर-दूंदावाला के शेखूपुरा गांव के पास कॉलेज का निर्माण करा रहे हैं। 10 अप्रैल को उसका भाई राकेश कुमार और प्रदीप कुमार शेखूपुरा दूंदावाला स्थित कॉलेज के कार्य को देखने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी आजम ने अपने परिजनों व एक साथी के साथ मिलकर खेत में मिट्टी डालने के विवाद को लेकर दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर आजम व उसके परिजन तथा एक अज्ञात साथी के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed