{"_id":"68449d0ac3c0b6b8220725c4","slug":"two-brothers-riding-a-bike-injured-in-the-attack-referred-to-higher-center-rampur-news-c-282-1-smbd1029-147170-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हमले में बाइक सवार दो भाई घायल, हायर सेंटर रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हमले में बाइक सवार दो भाई घायल, हायर सेंटर रेफर
Sun, 08 Jun 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
स्वार। बाजपुर मार्ग पर अलीनगर उत्तरी गांव के पास एक बच्चा बाइक की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। इसके बावजूद बच्चे के परिजन ने बाइक सवार सगे भाइयों को रोक लिया और गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। ईंट-पत्थरों से उन्हें घायल कर दिया। चीख पुकार सुनकर तमाम ग्रामीण आ गए जिन्होंने बाइक सवार युवकों को बचाया। पीड़ित पक्ष ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेज दिया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के मधुपुरी गांव निवासी अरबाज खान और आरिफ खान की बहन का निकाह स्वार के निकट अलीनगर जागीर गांव में हुआ था। बहन की कुछ साल पहले मौत हो गई जिसके बाद भाई प्रत्येक वर्ष बकरीद की नमाज अदा करने के बाद उसकी कब्र पर फातेहा पढ़ने के लिए जाते हैं। शनिवार को बकरीद की नमाज अदा करने के बाद दोनों भाई अलीनगर जागीर गांव जा रहे थे। बताते हैं कि वह बाजपुर मार्ग पर अलीनगर उत्तरी के सामने से गुजर रहे थे, तब एक बच्चा उनकी बाइक के सामने आकर गिर गया, लेकिन उसे चोट बिल्कुल भी नहीं आई। मौके पर गांव के लोग आ गए। बच्चे के पिता भी मौके पर आए, लेकिन बच्चे को सही सलामत देखकर वह बाइक सवार युवकों से कुछ नहीं बोले। बाइक सवार दोनों भाई जैसे ही कुछ दूर पहुंचे, वैसे ही कुछ युवक हाथों में धारदार हथियार, लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर लेकर आ गए और उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी।
आपत्ति जताने पर हमलावरों ने दोनों भाइयों को इतना पीटा कि वह लहूलुहान हो गए। चीख पुकार सुनकर आए ग्रामीणों ने किसी तरह उन्हें बचाया। मामला शांत होने के बाद अरबाज और आरिफ लहूलुहान हालत में स्वार कोतवाली पहुंचे जहां उन्होंने अज्ञात युवकों के खिलाफ तहरीर दे दी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। इस बीच घायलों को सीएचसी ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने गंभीर हालत देखते हुए दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।