फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two brothers buried under debris due to collapse of kutcha house, admitted to hospital

Rampur News: कच्चा मकान गिरने से मलबे में दबे चचेरे-तहेरे भाई, अस्पताल में भर्ती

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Two brothers buried under debris due to collapse of kutcha house, admitted to hospital
रामपुर। तहसील क्षेत्र के पीपला गांव में शुक्रवार सुबह सात बजे बदरुद्दीन और नसीर अहमद का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया। मलबे में दबकर बदरुद्दीन का बेटा इमरान (11) और नसीर अहमद का बेटा फराज (8) घायल हो गए। घर गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए और बच्चों को मलबे से बाहर निकाला। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।पीपला गांव निवासी बदरुद्दीन और नसीर सगे भाई हैं। दोनों मजदूरी करते हैं और एक ही घर में रहते हैं। शुक्रवार को सात बजे दोनों घर से बाहर गए हुए थे। घर में उनके बेटे इमरान और फराज खेल रहे थे। तभी अचानक उनका मकान भरभराकर गिर पड़ा। हादसे में दोनों बच्चे मलबे के नीचे दब गए। हादसे को देखकर परिवार में चीखपुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग आ गए और मलबे को हटाना शुरू कर दिया। मलबे के नीचे से बच्चों को निकाला और एंबुलेंस के माध्यम से शाहबाद सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया।
विज्ञापन

इमरान के पैर में फ्रैक्चर हुआ है और फराज के सीने में चोट आई है। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना के बाद शाहबाद एसडीएम पहले सीएचसी पहुंचे। उसके बाद मौके का मुआयना करने के लिए गांव में पहुंच गए। मलबे के नीचे घर का जरूरी सामान भी दब गया। एसडीएम ने बताया कि पीड़ितों को मुआवजा के साथ ही आवास भी दिलवाया जाएगा। फिलहाल घायल बच्चों के परिवार वालों को पड़ोसी कमाल हुसैन के घर में ठहराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed