फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   two bike theaf arrested

कोतवाली पुलिस ने चोरी की चार बाइक के साथ दो लोगों को पकड़ा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
two bike theaf arrested
रामपुर। कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने इनके पास से चार बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

सोमवार को कोतवाली पुलिस क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि एक चोरी की बाइक पर होकर तीन लोग तोपखाना चौराहे की ओर जा रहे है। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई और चेकिंग करने लगी। इस बीच एक बाइक पर तीन लोग सवार आते दिखाई दिए। जिस पर पुलिस ने रुकने का इशारा किया। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे दो लोग कूदकर फरार हो गए। जबकि, बाइक चला रहे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने जब युवक से बाइक के कागजात मांगे तो युवक ने बाइक चोरी की बता दी। जिस पर पुलिस युवक को पकड़कर कोतवाली ले आई और पूछताछ करने लगी। पूछताछ में युवक ने प्रानपुर रोड पर एक खंडहर में चोरी की और बाइक खड़ी होने की जानकारी दी। जिस पर पुलिस युवक को खंडहर पर लेकर पहुंची। पुलिस ने वहां से तीन और बाइकों के साथ एक व्यक्ति अरसलान को पकड़ लिया। बाद में पुलिस ने चारों आरोपी पटवाई थाना क्षेत्र के घोसीपुरा गांव निवासी अरसलान , शाहबाद थाना क्षेत्र के वदे की मढैया निवासी अफसर, टांडा थाना क्षेत्र के सिकंदराबाद निवासी नाजर और सैफनी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी मुबारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। कोतवाली प्रभारी गजेंद्र पाल त्यागी ने बताया कि अरसलान और अफसर को पकड़ लिया गया है जबकि, नाजर और मुबारक फरार हैं। दोनों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इनके पास से चार बाइक बरामद की है। यह चारों मिलकर आसपास के जनपद से बाइक चोरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed