फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two arrested for stealing solar panel cables

Rampur News: सोलर प्लेट का केबल चोरी करने के आरोप में दो गिरफ्तार

Wed, 04 Nov 2026 12:48 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Wed, 04 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for stealing solar panel cables
स्वार। दुकान पर रखी सोलर प्लेट का केबल चोरी करने के मामले में नरपतनगर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से जला हुआ कॉपर केबल, मोटर की क्वायल और इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश किया गया।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला खास निवासी मोहम्मद राशिद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि 31 अक्तूबर की रात अज्ञात चोर उसकी दुकान पर रखी सोलर प्लेट का केबल काटकर चोरी कर ले गया था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

मंगलवार को नरपत नगर चौकी प्रभारी आदर्श कुमार गुप्ता पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मोहल्ला रसूलपुर निवासी रियाज और अलीनगर जागीर निवासी मोईन को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से जला हुआ कॉपर केबल, मोटर की क्वायल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक पुर्जे बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ हर्षिता सिंह ने बताया कि आरोपी रियाज के खिलाफ चोरी और अवैध हथियारों से संबंधित कई प्राथमिकी पहले से दर्ज हैं। मोईन के खिलाफ भी चोरी समेत अन्य मामलों में प्राथमिकी दर्ज हैं। दोनों आरोपियों का कोर्ट में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed