{"_id":"60c25c828ebc3e0bfc10eef7","slug":"two-animal-supplier-arrested-rampur-news-mbd3918125106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो तस्करों ने बेरियर तोड़कर की पुलिस पर फायरिंग, छह गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो तस्करों ने बेरियर तोड़कर की पुलिस पर फायरिंग, छह गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। वाहनों की चेकिंग कर रही पुलिस के बैरियर को तेज रफ्तार होंडा सिटी कार में सवार गो तस्करों ने तोड़ दिया और मिलक की तरफ चली गई। पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया और खातानगरिया गांव की तरफ जाने वाले रास्ते पर गाड़ी को पकड़ लिया। जिस पर कार में सवार गो तस्करों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग की, जिसमें दो गो तस्कर घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। साथ ही कुल छह आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचे, छुरी, कुल्हाड़ी, रस्सी के टुकड़े आदि सामान बरामद किया है।
बुधवार रात को मिलक व रामपुर पुलिस की ओर से रठौंडा रोड पर बिलासपुर हाईवे एनएच 24 फ्लाईओवर के पास गश्त और चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान पुलिस को एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार आती दिखाई दी, जिसके पुलिस ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। कार सवार पुलिस बैरियर तोड़ते हुए मिलक की तरफ भाग निकले। गहरा शक होने पर पुलिस ने गाड़ी का पीछा किया, जिसे ग्राम खातानगरिया को जाने वाले रास्ते पर पकड़ लिया। पुलिस को देख गाड़ी में मौजूद आरोपियों ने पुलिस कर्मियों को जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। थाना मिलक तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने अपना बचाव करते हुए आड़ लेकर जवाबी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने इस दौरान छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अंधेरे का फायदा उठाते हुए चार आरोपी भागने में कामयाब रहे। इस फायरिंग में दो आरोपी तौसीफ और अकरम घायल हो गए। पुलिस को आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, दो कारतूस के खोखा, तीन कारतूस, चार छुरी तथा होंडा सिटी कार से लकड़ी का एक गट्टा, एक कुल्हाड़ी, रस्सी के टुकड़े एवं दो नम्बर प्लेट बरामद हुईं।
पूछताछ करने पर गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वे जंगल में घूमने वाले छुट्टा गोवंशीय पशुओं का वध करके अपने साथियों के सहयोग से गो वंशीय मांस को गाड़ी में भरकर ले जाकर बेचते हैं। उन लोगों ने आसपास के क्षेत्रों में ऐसी घटनाओं को अंजाम दिया है। साथ ही बताया कि वे जनपद बरेली, शाहजहांपुर से गोवंशीय पशु लाते हैं। रूद्रपुर में काटते हैं और उनके मांस को बेचने के लिए रामपुर, मुरादाबाद ले जाते हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में तौसीफ कुरैशी उर्फ भाई भेड़िया पुत्र उस्मान उर्फ अजीम कुरैशी निवासी मोहल्ला घेर मर्दान खां थाना कोतवाली, अकरम पुत्र सफदर अली निवासी ग्राम चमरव्वा, फैज पुत्र नईम निवासी गूजर टोला निकट मौलवी साहब की मजार, दानिश पुत्र शाहिद हुसैन निवासी भूत बंगला थाना कोतवाली रूद्रपुर, नदीम पुत्र सलीम निवासी तालबपुर, खालिद पुत्र आसिफ निवासी मोहल्ला खौड थाना कोतवाली हैं। जबकि, सैफ अली पुत्र नवाब अली निवासी घेर मर्दान खां, बकार पुत्र मुन्ने निवासी काशीराम कालोनी थाना मंझोला, मोहम्मद हसीब पुत्र वलीहद निवासी तकिया सरवर शाह थाना गंज, इरशाद अली पुत्र मोहम्मद इस्तकाम निवासी मदीना मस्जिद अजीतपुर फरार हैं।
विज्ञापन
00
पुलिस मुठभेड़ में घायल आरोपियों को देखने पहुंचे एसपी
रामपुर। पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल आरोपियों को देखने के लिए पुलिस अधीक्षक शगुन गौतम जिला अस्पताल पहुंच गए। यहां उन्होंने पुलिस कर्मियों से घटना के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पुलिस कर्मियों ने उन्हें पूरा घटनाक्रम बताया, जिस पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कर्मियों की जमकर तारीफ की। कहा कि पुलिस कर्मियों ने साहसिक कार्य किया है।
00
आरोपियों का पुराना है आपराधिक इतिहास
रामपुर। पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार गो तस्करों का पुराना आपराधिक इतिहास है। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट, पशु क्रूरता अधिनियम समेत कई मामलों में मुकदमे दर्ज हैं।