फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Two and a half lakh rupees were grabbed in the name of getting a job in Saudi Arabia

Rampur News: सऊदी अरब में नौकरी लगवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पे

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Two and a half lakh rupees were grabbed in the name of getting a job in Saudi Arabia
रामपुर। सऊदी अरब में ड्राइवर की नौकरी लगवाने के नाम पर धोखाधड़ी कर भोट निवासी एक युवक से अमरोहा निवासी दो युवकों ने ढाई लाख रुपये हड़प लिए। एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


भोट निवासी मोहम्मद ताहिर ने बताया कि वह पहले सऊदी अरब में काम करता था। वहीं पर उसकी पहचान अमरोहा जनपद के हसनपुर गांव निवासी जीशान से हुई थी। जिसके बाद जीशान का उसके घर आना-जाना हो गया था। बाद में दोनों लोग सऊदी में काम छोड़कर अपने अपने घर आ गए थे। कुछ दिनों बाद जीशान व उसके साथी सलमान ने उससे सऊदी अरब में ड्राइवर के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर दो लाख पचास हजार रुपये ले लिए और उसे वीजा दे दिया।
विज्ञापन

23 जून को वह जेद्दा एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उसे लेने कोई नहीं आया और न ही उसे नौकरी मिली। वहां की पुलिस ने उसे पकड़ कर बंद कर दिया। बाद में वहां की पुलिस ने उसे वापस उसके घर भेज दिया। आरोप है कि जब उसने पैसे वापस मांगे तो चार अक्तूबर को दोनों आरोपी उसके घर आ गए व गाली-गलौज करते हुए धमकाने लगे। उसके शोर मचाने पर अन्य ग्रामीणों को मौके की ओर आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed