फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   try to kill co and inspector,6 persons arrested

सीओ-कोतवाल को कार से कुचलने की कोशिश, छह गिरफ्तार

Thu, 07 Jun 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 07 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
try to kill co and inspector,6 persons arrested
स्वार कोसी घाट पर पुलिस पार्टी पर हमले के आरोप में पकड़े गए अवैध खनन के धंधेबाज। - अमर उजाला

विज्ञापन
 कोसी नदी में अवैध खनन करने वालों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि वह पुलिस पर हमला करने से भी नहीं चूक रहे हैं। अवैध खनन करने वालों ने मंगलवार की रात कोसी घाट पर छापेमारी करने गए सीओ स्वार और कोतवाल पर हमला बोल दिया और उनको कार से कुचलने की कोशिश की। पुलिस ने घेराबंदी करके छह लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य कई लोग मौके से फरार हो गए।  

प्रशासन की सख्ती के बाद कोसी नदी घाटों से अवैध खनन थमने का नाम नहीं ले रहा है। नदी से अवैध खनन को लेकर घाटों पर आए दिन फायरिंग की घटना होना आम बात हो गई है। पांच दिन पूर्व भुबरा एहतमाली में अवैध खनन को लेकर किसानों और खनन के धंधेबाजों के बीच  फायरिंग की घटना हो चुकी है । मंगलवार की शाम पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल कुमार, कोतवाल राजेश तिवारी,एसएसआई विनोद कुमार पुलिस बल के साथ खनन की रोकथाम के लिए कोसी नदी से सटे गांवों में गश्त कर रहे थे ।
विज्ञापन


इस दौरान सूचना मिली कि कोसी नदी के भुबरा एहतमाली घाट पर खनन के धंधेबाज ट्रैक्टर ट्रलियों से रेत भरकर ले जा रहे हैं। पास में खनन के धंधेबाजों की कार भी खड़ी है । सूचना हलका लेखपाल सहित राजस्व अधिकारी को दी गई लेकिन राजस्व टीम नहीं पहुंची, इस पर कोसी नदी पर छापा मार कार्रवाई की गई । इस दौरान खनन में लगी ट्रैक्टर ट्रालियों को लेकर खनन धंधेबाज नदी के दूसरे छोर से फरार हो गए ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कार को रोकने का प्रयास किया गया तो अवैध खनन करने वालों ने सीओ और कोतवाल सहित अन्य पुलिस कर्मियों पर कार चढ़ाने की कोशिश की। पुलिस ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस ने पीछा करके कार सवार चार लोगों तथा खेतों में भाग रहे दो लोगों को धर दबोचा। पुलिस सभी आरोपियों को वाहन सहित कोतवाली लेकर आई ।


पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम मुरादाबाद के थाना डिलारी काकर खेड़ा निवासी जफर मोहम्मद, थाना डिलारी के खद्दर गांव निवासी वसीम अकरम, उधमसिंह नगर थाना आईटीआई बरखेड़ी निवासी बलविंदर सिंह, उत्तराखंड के थाना काशीपुर रानी राजपुरा निवासी रविंदर , उत्तराखंड के थाना आईटीआई अजीतपुर निवासी बलवीर सिंह बताया। पुलिस ने सभी के खिलाफ खनन अधिनियम ,पुलिस पार्टी पर जान लेवा हमला सहित संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed