{"_id":"669c2562cd8436a7e30e3df4","slug":"truck-and-tractor-trolley-collide-truck-driver-dies-rampur-news-c-282-1-rmp1004-126193-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राॅली की भिड़ंत, ट्रक चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राॅली की भिड़ंत, ट्रक चालक की मौत
Sun, 21 Jul 2024 02:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sun, 21 Jul 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र के मंडी रोड पर ट्रक और ट्रैक्टर-ट्राॅली की आपस में भिड़ंत हो गई, जिसमें बरेली के ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे की वजह ट्रक चालक को झपकी आना बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
बरेली के मीरगंज थाना क्षेत्र के जाम गांव निवासी ओमपाल (40) ट्रक चालक थे। वह बाजपुर से ट्रक में रेता भरकर लाते थे। शनिवार सुबह 4 बजे ओमपाल ट्रक से रेता लेने के लिए बाजपुर जा रहे थे। रास्ते में गंज थाना क्षेत्र में चाकू चौराहे के पास चालक ओमपाल को नींद की झपकी आ गई। जिस कारण ट्रक अनियंत्रित हो गया और सामने से आ रहे टैक्टर-ट्राली से टकरा गया। हादसे में ओमपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। मंडी चौकी प्रभारी अभिनव देशवाल ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आ गई थी। जिस कारण हादसा हो गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों को सूचना दी गई है। परिजन भी रामपुर पहुंच गए हैं। देर शाम शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।