फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Troubled by the partition dispute, a young man committed suicide

Rampur News: बंटवारे के विवाद से परेशान युवक ने दी जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Apr 2024 08:25 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the partition dispute, a young man committed suicide
रामपुर। भाइयों के बीच चल रहे जमीन के बंटवारे से परेशान होकर चंचल (40) ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। परिजनों को सुबह शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटवाई थाना क्षेत्र के चिकटी रामनगर निवासी 40 वर्षीय चंचल ने शनिवार की रात में किसी समय घर में फंदे से लटककर जान दे दी। चंचल की पत्नी पप्पी रविवार सुबह सोकर उठी तो पति को फंदे पर लटका देखा। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों ने शव को नीचे उतारा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई।
विज्ञापन

चंचल की पत्नी पप्पी ने कहा कि भाई से जमीन के बंटवारे को लेकर वह कुछ दिन से परेेशान थे। पप्पी ने बताया की चंचल के पिता सरकारी नौकरी करते थे। रिटायर होने से पहले ही उनकी मृत्यु हो गई थी। उन्होंने अपनी मौत से पहले कहा था कि जो नौकरी लेगा वह जमीन और मकान में हिस्सा नहीं लेगा। पिता की मृत्यु के बाद चंचल के छोटे भाई ने ले ली थी। जमीन और मकान चंचल के हिस्से में देने को कह दिया था। अब आकर चंचल का भाई जमीन में हिस्सा मांग रहा था। जिसको लेकर चंचल कुछ दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed