फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Troubled by rape and dowry harassment, married woman seeks euthanasia

Rampur News: दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न से परेशान विवाहिता ने मांगी इच्छा मृत्यु

Fri, 17 Apr 2026 01:46 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Fri, 17 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Troubled by rape and dowry harassment, married woman seeks euthanasia
स्वार। कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने दुष्कर्म, दहेज उत्पीड़न और हत्या की धमकियों से परेशान होकर इच्छा मृत्यु की गुहार लगाई। पीड़िता ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए महिला आयोग में शिकायत की थी। आयोग के हस्तक्षेप के बाद कोतवाली पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे शादी का झांसा देकर ऋषिकेश ले गया, जहां नशीला पदार्थ देकर कई दिनों तक दुष्कर्म किया गया। बाद में कार्रवाई के भय से निकाह कर लिया गया लेकिन ससुराल पक्ष द्वारा उत्पीड़न जारी रहा।
विज्ञापन

पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके हाथ की नस काटकर जान से मारने का प्रयास किया और कई बार नशीली दवा देकर संबंध बनाए। बाद में आरोपी विदेश चला गया और वहां से फोन पर अभद्रता करता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार, नकदी और अन्य सामान की मांग को लेकर मारपीट, गाली-गलौज और हत्या की धमकी देने का आरोप है। पीड़िता के अनुसार, उसे कमरे में बंद कर खाना-पानी तक नहीं दिया गया और जिंदा जलाने की साजिश रची गई।

पुलिस को प्रार्थना पत्र देने के बावजूद कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने इच्छा मृत्यु की मंशा जताई। महिला आयोग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाल संजीव कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास, ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed