{"_id":"5be71f0dbdec2269685b0ea6","slug":"triveni-sugar-mill-start-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिवेणी चीनी मिल में पेराई शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिवेणी चीनी मिल में पेराई शुरू
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
दढ़ियाल में त्रिवेणी चीनी मिल का शुभारंभ करते मिल अफसर एवं भाजपाई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
त्रिवेणी चीनी मिल मिलक नारायणपुर में शनिवार को पेराई सत्र 2018- 2019 का शुभारंभ किया गया। पंडित देवेंद्र दत्त उनियाल ने हवन पूजन के बाद वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पेराई सत्र चालू कराया किसानों को मिल में साफ-सुथरा गन्ना आपूर्ति करने के लिए प्रेरित किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्र के गन्ना किसान मिल अधिकारी और कर्मचारी सुबह 10 बजे हवन में सम्मिलित हुए।
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मिल के सुचारु रूप से चलने की कामना करते हुए सभी ने हवन में पूर्णाहुति दी। मिल के मुख्य महाप्रबंधक भूपेंद्र सिंह मुख्य यजमान रहे। इसके बाद नारियल फोड़कर मिल के कांटे का शुभारंभ किया गया। मिल में सबसे पहले गन्ना लाने वाले किसान भरतपुर निवासी सीताराम पाल व कस्बा निवासी परम सिंह का तिलक कर उन्हें शाॅल ओढ़ाकर पारितोषिक दिया गया।
तदुपरांत मुख्य महाप्रबंधक भूपेंद्र सिंह, मुख्य अतिथि टांडा कोतवाल जीत सिंह, गन्ना समिति सचिव भूपेंद्र सिंह, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह एडवोकेट, विजय सिंह सहित मिल के अन्य अधिकारीयों कर्मचारियों व क्षेत्र के तमाम किसानों ने मिल की चेन में गन्ना डालकर मिल का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्य महाप्रबंधक ने मिल में आये किसानों से कहा कि वह साफ सुथरा और ताजा गन्ना मिल को आपूर्ति करें। इससे मिल और किसानों का हित होगा