{"_id":"585ad8d44f1c1b3e4de392a5","slug":"triveni-mill-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन पहले भी हुई थी त्रिवेणी मिल में फायरिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन पहले भी हुई थी त्रिवेणी मिल में फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो दढ़ियाल/रामपुर
Updated Thu, 22 Dec 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
त्रिवेणी शुगर मिल मिलक नारायणपुर में चार दिन पूर्व 17 दिसंबर की रात को कुछ लोगों ने मिल कांटे पर जबरन पहले गन्ना तुलाने को लेकर ग्राम फैजुल्लानगर थाना सिविल लाइन रामपुर निवासी ट्रक चालक के साथ मारपीट की थी।
लोगों के विरोध करने पर हमलावरों ने मिल में फायरिंग कर दहशत फैला दी थी। जिसके बाद कोतवाली टांडा में तीन लोगों व कुछ अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
घटना के चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। बताया जाता है कि मामले में चीनी मिल के सहायक महाप्रबंधक अमेज कुमार सिंह पर आरोपियों द्वारा समझौता कराने का दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें धमकियां दी जा रही थीं।
विज्ञापन
बुधवार की घटना को चार दिन पूर्व हुई घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि अभी गोली मारे जाने की एफआईआर नहीं होने से भी कुछ स्पष्ट नहीं हो रहा है।