{"_id":"64db080ce11584d6620c608b","slug":"tricolor-proudly-hoisted-in-rampur-resolve-to-maintain-unity-and-integrity-2023-08-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: शहर में शान से फहराया तिरंगा, एकता व अखंडता को कायम रखने का संकल्प, गांधी समाधि पर हुआ कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: शहर में शान से फहराया तिरंगा, एकता व अखंडता को कायम रखने का संकल्प, गांधी समाधि पर हुआ कार्यक्रम
Tue, 15 Aug 2023 10:37 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 15 Aug 2023 10:37 AM IST
सार
रामपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जिला मुख्यालय समेत सभी जगहों पर झंडारोहण किया गया। स्कूल व कॉलेजों में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
रामपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेते लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामपुर जिले में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शान के साथ तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर देश की एकता व अखंडता को कायम रखने का संकल्प भी दिलाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रम की शुरुआत शुरुआत मंगलवार सुबह गांधी समाधि से हुई।
विज्ञापन
रामपुर में गांधी समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि देते मुख्य अतिथि और अन्य
- फोटो : संवाद
यहां सांसद घनश्याम सिंह लोधी और शहर विधायक आकाश सक्सेना, राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख ने संयुक्त तौर पर ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान हुआ। वक्ताओं ने कार्यक्रम से लोगों को आजादी इतिहास के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लेते लोग
- फोटो : संवाद
इसके अलावा जिले की एकता वाह अखंडता को कायम रखने का संकल्प दिलाया। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार शुक्ला समेत अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भाषण का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। जिले भर के स्कूल कॉलेज और सरकारी व गैर सरकारी दफ्तरों में भी ध्वजारोहण किया गया। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।