{"_id":"58efcdcd4f1c1b874acf9094","slug":"tribute-candal-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलियांवाला के शहीदों को श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलियांवाला के शहीदों को श्रद्धांजलि
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Fri, 14 Apr 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
रामपुर में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकालकर दी जलियावाला कांड में मृतकों को श्रद्धांजलि
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शहर में कैंडल मार्च निकाला और जलियां वाला कांडा के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान देश से भ्रष्टाचार के खात्मे का संकल्प लिया।
भाजयुमो ने गुरुवार की शाम कैंडल मार्च निकालकर अमृतसर के जलियांवाला कांड में दुखद घटना पर दुख जताया और मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा गया कि इस कांड में तमाम हिंदुस्तानी भाई बहन और पति पत्नी मां-बेटे अंग्रेजों की गोली से मारे गए थे। जिस प्रकार 13 अप्रैल 1919 को एक साथ सारा समाज भारत की आजादी को उठ खड़ा हुआ था। वैसे ही आज देश में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ समाज को जागने की जरूरत है।
विज्ञापन
इस दौरान शुभम अग्रवाल, राहुल सक्सेना, प्रांजल अग्रवाल, अमन अग्रवाल, किशन ठाकुर, चंदन ठाकुर, मुनेंद्र सागर, मनोज कुमार, अनुज रस्तोगी आदि मौजूद रहे।राष्ट्रीय युवा कांति मोर्चा के कार्यकर्ता शंकरपुुर चौराहे पर एकत्र हुए। उसके बाद पाकिस्तान का पुतला फूूंका। इस मौके पर राष्ट्रीय महासचिव जितेद्र सनातनी ने कहा कि कुल भूषण जाधव को फांसी नहीं होनी चाहिए। हम एक ओर सरबजीत को नहीं खोना चाहते है। नवाज शरीफ को शर्म आनी चाहिए। इस मौके पर राजेश यादव, सौरभ, आमोद सागर बब्लू भाई, आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन