{"_id":"65e0eb93dca860a4ae08e906","slug":"trial-for-selection-in-sports-hostels-from-five-rampur-news-c-282-1-rmp1001-117082-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: क्रीड़ा छात्रावासों में चयन के लिए ट्रायल पांच से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: क्रीड़ा छात्रावासों में चयन के लिए ट्रायल पांच से
विज्ञापन
रामपुर। खेल निदेशालय के निर्देश पर आवासीय क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए अंडर-12 और अंडर-15 बालक-बालिकाओं के जिला स्तरीय ट्रायल 5 मार्च से होंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी गदाधर बारीकी ने इसकी जानकारी दी।जिला स्तर पर बालक वर्ग अंडर-12 में जिम्नास्टिक, तैराकी, अंडर-15 बालक वर्ग में कुश्ती, हाॅकी, वॉलीबॉल, फुटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के ट्रायल पांच मार्च सुबह 10 बजे से होंगे। वहीं मंडल स्तर पर ट्रायल आठ मार्च को सुबह 11 बजे से होंगे। जिला स्तर पर बालिका वर्ग अंडर-12 के जिम्नास्टिक, तैराकी व अंडर-15 बालिका वर्ग के कुश्ती, हाॅकी, वाॅलीबॉल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के ट्रायल 7 मार्च को सुबह 10 बजे से होंगे। मंडल स्तर के ट्रायल 10 मार्च को सुबह 11 बजे से होंगे।
जिला स्तर पर बालक वर्ग अंडर-15 के क्रिकेट, कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, जूडो, हैंडबॉल के ट्रॉयल 6 मार्च को 10 बजे से होंगे। मंडल स्तर पर इनके ट्रायल 9 मार्च को सुबह 11 बजे से होंगे। जिला स्तर पर बालिका वर्ग अंडर-15 के कबड्डी, बास्केटबाल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, हैंडबॉल के ट्रायल सात मार्च को सुबह 10 बजे से होंगे। इन प्रतियोगिताओं के मंडल स्तर पर ट्रायल 10 मार्च को सुबह 11 बजे से होंगे। जिला क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि जिला स्तर पर सभी ट्रायल बमनपुरी स्टेडियम में और मंडल स्तर पर सभी ट्रायल मुरादाबाद के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में होंगे। बताया कि वाॅलीबॉल, बास्केटवाॅल के लिए बालक वर्ग में 175 सेमी और बालिका वर्ग में 160 सेमी. लंबाई होनी जरूरी है। जिले के इच्छुक खिलाड़ी खेल साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-- -- -- -- -- -- --
जन्म प्रमाणपत्र लाना जरूरी
आयु के संबंध में खिलाड़ी को अपने स्कूल के प्रधानाचार्य से अपना जन्मतिथि प्रमाणपत्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी या जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रति हस्ताक्षरित कराकर लाना होगा। यदि किसी कारणवश यह संभव न हो तो स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा प्रदत्त जन्मतिथि प्रमाणपत्र व खिलाड़ी के माता-पिता द्वारा जन्मतिथि के संबंध में नोटरी शपथपत्र व आधार कार्ड की प्रमाणित छाया प्रति संलग्न करना अनिवार्य है।