फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   treditional food give to student in kinnaur

आंगनबाड़ी और प्री नर्सरी स्कूलों में बच्चों को मिलेगा पारंपरिक भोजन

Wed, 03 Mar 2021 10:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 10:43 PM IST
विज्ञापन
treditional food give to student in kinnaur
उपायुक्त किन्नौर हेमराज बैरवा चांसू पंचायत का निरीक्षण करते हुए - फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नोैर)। जिले के आंगनबाड़ी और प्री-नर्सरी स्कूलों में बच्चों को खाने के लिए सत्तू और पारंपरिक व्यंजन परोसे जाएंगे। जिला प्रशासन ने इसको लेकर प्रदेश सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इसकी मंजूरी मिलते ही व्यवस्था को शुरू कर दिया जाएगा। उपायुक्त किन्नौर ने यह जानकारी चांसू पंचायत में स्कूल का निरीक्षण करने के दौरान दी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पारंपरिक व्यंजनों और सत्तू में भरपूर पौष्टिक तत्व होते हैं जो कि बच्चों के विकास के लिए भी बेहतर है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने यह व्यवस्था को शुरू करने का फैसला लिया है। उपायुक्त किन्नौर ने कहा कि सापनी, शौंग और चांसू सैलानियों के पसंदीदा पर्यटन स्थल रहे हैं। इसे अब और विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं से कहा कि वे अपने बगीचों में होम स्टे तैयार करें, इससे पर्यटकों को यहां बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।
विज्ञापन

साथ ही युवा यहां पर कैंपिंग साइट विकसित कर सकते हैं। इसके लिए वे पद्रेश सरकार की मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तहत ऋण ले सकते हैं। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से कहा कि गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन कर रहें लोगों की आय बढ़ाने के लिए स्थायी समाधान तलाशें, ताकि वे आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बन सकें। ग्राम पंचायत चांसू के प्रधान बीरबल सिंह ने उपायुक्त और अन्य अधिकारियों को क्षेत्र की समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। इसके बाद उपायुक्त ने राजकीय उच्च माध्यमिक पाठशाला चांसू और राजकीय प्राथमिक पाठशाला चांसू का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्कूल स्टाफ को निर्देश दिए कि वे बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित रहे। इससे पूर्व सांगला विश्राम गृह में होली मेला क्लब सांगला के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान रोहित सिंह के नेतृत्व में उपायुक्त से भेंट की और उन्हें सांगला के प्राचीन होली उत्सव में आने के लिए न्योता दिया। ग्राम पंचायत बटसेरी के प्रधान प्रदीप कुमार और उपप्रधान चंद्रिका नेगी ने उपायुक्त से भेंट की।

उपायुक्त से ग्राम पंचायत में गत वर्ष आई बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ. अवनींद्र कुमार, तहसीलदार सांगला जय सिंह ठाकुर, खंड विकास अधिकारी कल्पा ज्ञान प्यारी, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण और सिंचाई और जन स्वास्थ्य के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed