{"_id":"65a8291d76417aefce0001a7","slug":"transport-corporation-sent-two-roadways-buses-from-rampur-to-ayodhya-rampur-news-c-282-1-rmp1001-14192-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: परिवहन निगम ने रामपुर से दो रोडवेज बसों को भेजा अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: परिवहन निगम ने रामपुर से दो रोडवेज बसों को भेजा अयोध्या
Thu, 18 Jan 2024 12:53 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। अयोध्या के लिए रामपुर रोडवेज डिपो से दूसरे दिन दो बसें संचालित की गईं। जिसमें यात्रियों ने राम नाम के जयकारों के बीच सफर किया। चालक-परिचालकों ने भी जय श्रीराम और हनुमान के जयघोष के साथ बसों का संचालन किया। बताया जा रहा है कि बरेली में रुकने के बाद बस अयोध्या पहुंचेगी।
रामपुर रोडवेज डिपो की अयोध्या के लिए पहली बस साढ़े सात बजे निकली है। जबकि दूसरी बस दोपहर 12 बजे रवाना हुई है। इस दौरान पहली बस में 28 मुसाफिर, जबकि दूसरी बस में रामपुर से 30 मुसाफिर बैठे थे। जिनको अयोध्या के लिए जाना था। रामपुर से बस बरेली सेटेलाइट पर रुकी है। इसके बाद शाहजहांपुर, सीतापुर, कैसरबाग लखनऊ, अवध बस स्टेशन, बाराबंकी, होते हुए अयोध्या बस पहुंची। रामपुर से अयोध्या तक का किराया प्रति व्यक्ति 706 रुपये है। दोनों बसों को एआरएम दीपचंद्र जैन ने समय से रवाना कर दिया था। इस बीच रोडवेज पर रामधुन बजती रही और माहौल राम मय हो गया।
जल्द जगमग होगा रोडवेज डिपो
रामपुर रोडवेज डिपो को आज से जगमग किया जाएगा। रामलला को अयोध्या में विराजमान करने की खुशी में रोडवेज डिपो को भव्य तरीके से सजाया जाएगा। इसमें लाइटिंग व्यवस्था कराई जाएगी और 22 तारीख को दीपक भी जलाए जाएंगे और इसके साथ ही राम धुन भी सुनाई देगी।
विज्ञापन
रामपुर रोडवेज डिपो से अयोध्या के लिए दो बसों को शुरू किया गया है। इसके साथ ही अब रोडवेज परिसर को सजाने के आदेश आए हैं। बताया जा रहा है कि लाइटिंग व्यवस्था की जाएगी और रोडवेज को जगमग किया जाएगा।
-दीपचंद्र जैन, एआरएम, रामपुर